Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की उपार्जन कार्यों की समीक्षा

मण्डला 24 नवम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग खरीदी केंद्रों में उपार्जन संबंधी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में ली जा रही धान को गुणवत्तापूर्ण खरीदने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने खरीदी केंद्रों में बारदानों की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्रों से होने वाले उठाव के बारे में भी संबंधित विभाग से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग परिवहन संबंधी कार्य में समन्वय के साथ प्रगति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को खरीदी केंद्रों में धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि किसानों का एसएमएस की जानकारी  लगातार देते रहें साथ ही अनाउंसमेंट एवं स्थानीय अमले के माध्यम से किसानों को उपार्जन संबंधी जानकारी प्रसारित करते रहें। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे सहित सहकारिता, नॉन, मार्कफेड एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिना सूचना के अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित  

Reva India News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की सशक्त पहल महा रोजगार मेला 2026 का मंत्री श्रीमती उइके एवं प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया विमोचन कलेक्टर के नेतृत्व में लगभग 1500 युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

Reva India News

पोषण और कृषि जैव विविधता पर केंद्रित कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment