Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदि कर्मयोगी अभियान “आदि सेवा पर्व” अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम सभाओं में हुआ विलेज एक्शन प्लान 2030 का अनुमोदन

आज जिले में सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ज़िले से प्रत्येक ग्राम सभा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। विशेष ग्राम सभा में ग्राम के लोग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, एसएचजी, सीएसओ उपस्थित हुए।
ग्राम सभा में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विलेज एक्शन प्लान 2030 जो की ग्राम के आदि साथी और आदि सहयोगी की मदद से ग्राम भ्रमण कर तैयार किया गया है उसका अनुमोदन किया है। अब ग्राम का विकास कैसे हो, इसका निर्णय भी ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान में ग्राम में आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ शासन की सभी व्यक्ति मूलक योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाया जाने का लक्ष्य है और इस दिशा में ज़िला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी विभाग कार्य कर रहे हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 8 सितम्बर 2021

Reva India News

बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन…

Reva India News

पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी मंडला पहुंचे

Reva India News

Leave a Comment