Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम श्री और पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुए विविध कार्यक्रम

मंडला, 8 अक्टूबर 2025

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में मद्य निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर 2025 के समापन के अवसर पर पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पीएम श्री कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. गुप्ता एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल द्वारा विद्यार्थियों को नशा के अभिशाप से अवगत कराया गया। श्री बड़कुल ने इस दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकार कानून की जानकारी देते हुए, उनके संरक्षण के लिए संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को बाल अधिकार के साथ-साथ बाल विवाह निषेध के विषय में भी जागरूक होना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज स्टॉफ, सामाजिक न्याय विभाग से स्टॉफ उपस्थित रहे।

इसी प्रकार पॉलिटेक्निक कॉलेज में रंगोली, चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पाण्डेय द्वारा नशे के दुष्परिणाम बताते हुए छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

Related posts

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

मकर संक्रांति: पवित्र स्नान के लिए घाटों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी होमगार्ड, एसडीईआरएफ, पुलिस व राजस्व अमला रहा मुस्तैद, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

दिव्यांगजन शारीरिक कमजोरी को भूलकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें – श्रीमती संपतिया उइके दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment