Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को बीमा दावा राशि प्रदान

मंडला, 9 अप्रैल 2026

35वीं वाहिनी, पुलिस ग्वारा मंडला में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षकों के नामांकित परिजनों को बीमा दावा राशि प्रदान की गई। स्वर्गीय आरक्षक श्री पवन कास्देकर, जो 35वीं वाहिनी मंडला से प्रतिनियुक्ति पर हॉक फोर्स बालाघाट में पदस्थ थे, का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त प्रकरण में उनके नॉमिनी भाई श्री रामकुमार कास्देकर के खाते में एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा दावा राशि प्रदाय की गई।

इसी क्रम में 35वीं वाहिनी में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक श्री शरद कुंजाम के आकस्मिक निधन (सामान्य मृत्यु) पर उनकी नॉमिनी पत्नी श्रीमती राजकुमारी को पुलिस अधीक्षक मंडला/सेनानी 35वी वाहिनीं श्री रजत सकलेचा द्वारा दस लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त स्वर्गीय आरक्षक श्री नीलेश कुमार के आकस्मिक निधन (सामान्य मृत्यु) पर उनकी नॉमिनी पत्नी श्रीमती अनीता के खाते में 10 लाख रुपये की दावा राशि प्रदान की गई। उक्त राशि उप सेनानी श्री इंद्र सिंह परस्ते, श्री प्रदीप शेंडे, सहायक सेनानी श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं उप निरीक्षक श्री अनुपम कुटार (नोडल अधिकारी, पुलिस सैलरी पैकेज) की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, मंडला के चीफ मैनेजर श्री आशीष मित्तल, सीएसआरएम श्री श्रेयांश कुमार सिंगौर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

महिष्मति घाट के पंचचौंकी महाआरती में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Reva India News

जिला योजना समिति के नगरीय क्षेत्र के सदस्यों के रिक्त स्थानों का निर्वाचन 18 को

Reva India News

प्रदेश के पूर्व क्षेत्र के जिलों में भी दुग्ध उत्पादन वृद्धि के प्रयास हों नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड दूध उत्पादन के क्षेत्र में करें मार्गदर्शन और सहयोग रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनडीडीबी के साथ मध्यप्रदेश में डेयरी विकास के लिए हुआ करारनामा

Reva India News

Leave a Comment