मंडला, 11 अक्टूबर 2025
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिद्ध टेकरी कॉलोनी रोड पर स्थित घर की तलाशी ली गई। जिसमें किचन में फ्रिज के नीचे एक चैम्बर के अंदर विदेशी मदिरा व्हिस्की की 5 पेटियां, रम की 2 पेटियां, 1 प्लास्टिक की बोरी में 1 पेटी गोआ व्हिस्की बरामद की गई। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 71 हजार 780 रूपए है। आरोपी महिला गोदावरी यादव को धारण क्षमता से अधिक मदिरा रखने पर मौके पर गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, विजय कमलेश, महेश पटेल, प्रिया नायडू, नेतराम ककोटिया, सत्यपाल मरावी उपस्थित उपस्थित रहे।

