Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन

मंडला, 11 अक्टूबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा ’साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी’ के तहत आमजन को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना घुघरी द्वारा सार्वजनिक सभा मंच के पास ग्राम सिलघिटी, चौकी क्षेत्र ग्राम धनपुरी में शासकीय माध्यमिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामवासियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, विशेष रूप से व्हाट्सएप हैकिंग एवं फ़िशिंग लिंक द्वारा होने वाली ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सायबर अपराध एवं हेल्पलाईन नंबर 1930 के संबंध में बताया गया।

Related posts

आईएफएमआईएस में समग्र आईडी का लिंक नहीं तो मई माह का वेतन नहीं  

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव 11 मई तक मनाया जाएगा 4 मई को होंगे विविध कार्यक्रम

Reva India News

22 सितंबर को 29 ग्रामों में लगेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार/पोषण पखवाड़ा/आदि कर्मयोगी शिविर  

Reva India News

Leave a Comment