Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त दल बनाकर संबंधित क्षेत्र में लगायी जाने वाली पटाखा दुकानों का निरीक्षण नियमित रूप से करें। ताकि पटाखों की अवैध बिक्री और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यह निर्देश सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित टीएल बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि दवा दुकानों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करें। यह कदम अवैध और नकली दवाओं की बिक्री रोकने, नागरिकों को सुरक्षित दवा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निरीक्षण में लापरवाही न हो और सभी मानक एवं नियमों का पालन किया जाए। दीपावली के अवसर पर जिले में संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में बर्न वार्ड (जलने के मामलों के लिए) तैयार रखने और आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपयोग के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएचओ को बैठक में दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करे ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन हो। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दूध, मिठाईयों, तेल एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जाए। जिले में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की समीक्षा में पाया कि अभियान के तहत सभी 0-5 साल के बच्चों तक टीकाकरण कवरेज आशा अनुरूप नहीं हुआ है इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। समस्त बीएमओ अपने क्षेत्र में 14 अक्टूबर तक टीकाकरण में प्रगति लाएं।

कलेक्ट्रेट के समीप आनंदम स्थल दुआओं का घर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए अनुपयोगी सामान जैसे- कपड़े, जूते, चप्पल आदि दान स्वरूप देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि घर में रखे ऐसे सामान जो अब उनके उपयोग में नहीं आ रहे हैं, यहां दे सकते हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतें, आगामी समाधान ऑनलाईन के चयनित विषयों, सीएम एवं सीएस मॉनिट की लम्बित शिकायतों, समग्र ई-केवाईसी की प्रगति, उपार्जन कार्य, भावांतर भुगतान योजना, उच्च न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम, जिला अधिकारी मौजूद थे। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Related posts

जनसुनवाई में 68 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

जिला पेंशन फोरम की बैठक 26 अक्टूबर को

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 31 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment