Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक सम्पन्न

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले बैठक के प्रतिवेदन के साथ नवीन औद्योगिक प्रक्षेत्रों मोहनिया पटपरा और हाथीतारा-गुंदलई के संबंध में जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र से लगे औद्योगिक प्रक्षेत्रों के औद्योगिक भूखंडों में संचालित इकाईयों का पुनः सर्वे कराएं। औद्योगिक इकाई परिसरों में यदि श्रमिक आवास बनाये गये हैं तो राजस्व अधिकारी की अगुवाई में टीम गठित कर उनका वेरिफिकेशन कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में कोदो-कुटकी का उत्पादन होने एवं उपार्जन को देखते हुए मोहनिया पटपरा में इसकी प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करें।

 

बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने देवदरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में पावर कट की समस्या से अवगत कराते हुए, फीडर सेपरेशन का प्रस्ताव रखा। समीक्षा बैठक में जीएम डीआईसी श्री नंदकिशोर वास्कले, एलडीएम श्री सुजाय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

किल कोरोना-3 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे किया गया

Reva India News

भावल में ओपन हाउस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

तेज गर्मी में किसानों को राहत: उपार्जन केंद्र पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

Reva India News

Leave a Comment