Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान जरूरी – धर्मेंद्र सिंह 

नारायणगंज. विजयादशमी के पर्व पर हिंदू सेवा परिषद् के तत्वावधान में शस्तपूजन किया गया. सर्वप्रथम न्यू सेतु दुर्गोत्सव समिति बालईपुल के पंडाल में मां दुर्गा, भगवान श्रीराम, हनुमानजी का पूजन किया गया तत्पश्चात गदा आदि शस्त्रों का पूजन किया गया. जिसमें हिंदू सेवा परिषद् के पदाधिकारियों व ग्राम के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए हिंदू सेवा परिषद् के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनों के ज्ञान की आवश्यकता है ताकि दोनों को बल से विधर्मियों पर विजय प्राप्त की जा सके. ग्राम के वरिष्ठ नागरिक धनेश्वर पटैल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये ताकि युवाओं धर्म के प्रति आस्था और राष्ट्र के प्रति समर्पण बढ़े.हिंदू सेवा परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देवि देवताओं के हाथों के शस्त्र हमें क्या संदेश दे रहे हैं इसे समझने की आवश्यकता है. उपस्थित जनों को गोपाल प्रसाद सिंगरौरे, सरमन सिंगरौरे , मुकेश नामदेव, दुर्गेश गिरी गोस्वामी, अभिनाश शर्मा, अजय सिंगरौरे, ने भी संबोधित करते हुए शस्तपूजन के महत्व को बताया. मंच का संचालन हिंदू सेवा परिषद् जिला महासचिव अजय सिंगरौरे ने किया. शस्त्रपूजन में न्यू सेतु दुर्गा उत्सव समिति बलाई पुल खैरी के सभी सदस्य प्रदीप ,वीरेंद्र ,राजेश , जागेश्वर ,विकास झरिया राकेश पाटिल ,राहुल सिंगरौरे,महेंद्र सिंगरौरे कैलाश सिंगरौरे और भी अन्य सदस्य उपस्थित रहे .

Related posts

सख्ती से कराएँ कोविड प्रोटोकॉल का पालन – श्री चौहान मुख्यमंत्री ने ली कोविड, ओलावृष्टि तथा रोजगार मेले के संबंध में बैठक

Reva India News

राहत राशि स्वीकृत

Reva India News

रबी फसल का रकबा बढ़ाएं और किसानों को नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

Leave a Comment