Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्र चटुआमार में पोषण माह कार्यक्रम का समापन

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

आंगनवाड़ी केन्द्र चटुआमार सेक्टर सेमरखापा परियोजना मंडला में पोषण माह कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में पोषण माह की थीम को ग्रामीण लोगों तक पहुंचाया गया। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय एवं सस्ते स्त्रोतों से बच्चों/गर्भवती/ धात्री के लिये पौष्टिक आहार तैयार करने की जानकारी देना था। आईवाईसीएफ अंतर्गत गर्भवती और धात्री माताओं के लिए स्तनपान पर चर्चा, उम्र अनुसार पूरक पोषण आहार, स्वच्छता एवं भोजन विविधता पर भी चर्चा की गई।

प्रभारी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती मधुलिका उपाध्याय द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया एवं हब अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के बारे लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नं., साइबर सुरक्षा हेल्पलाईन नं. 1930, चाइल्ड हेल्प लाईन नं. 1098, पुलिस हेल्पलाइन नं. 112 के बारे बताते हुये साईबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी को विस्तार से बताया गया।

व्या.न्या. वरिष्ठ खण्ड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तपन धारया द्वारा विधिक सहायता के प्रावधानों को समझाया एवं उनसे जुड़े कानूनों की जानकारी दी। प्रिंसिपल जज किशोर न्याय बोर्ड मंडला डॉ. स्वाति चौहान द्वारा बाल अपराध से जुड़े कानूनों एवं पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला श्री अनूप नामदेव द्वारा पोषण माह अंतर्गत चलाये जा रहे अभियान के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुये पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण शपथ दिलाई गई। पोषण माह अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सरिता अग्निहोत्री, रेखा चौरसिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्तायें, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र/छात्रायें और सहायिकायें कार्यक्रम में शामिल रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 फरवरी 2023

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव‘ कार्यक्रम फ्रीडम रन 2 अक्टूबर को

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग/सर्विस/व्यवसाय के लिए आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment