Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम निवारी में व्यंजन प्रतियोगिता एवं आईवाईसीएफ सत्र का आयोजन

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में परियोजना नैनपुर के ग्राम पंचायत निवारी में व्यंजन प्रतियोगिता एवं आईवाईसीएफ परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी हितग्राहियों को जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान, 6 माह तक केवल स्तनपान, स्तनपान के साथ पौष्टिक ऊपरी आहार, भोजन विविधता एवं भोजन स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। सभी 11 सेक्टर से प्रतिभागियों ने व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा  स्थानीय एवं मोटे अनाज से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें आमाडी भाजी, चेंच भाजी, कुटकी भाजी, कोदो पुलाव, चुकंदर पुलाव, मुनगा पुलाव, ज्वार कटलेट, सोया कटलेट, करौंदे की चटनी, आंवला चटनी, समा के चावल, कुलथी की दाल, कोदो खीर, ओट्स खीर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। परियोजना अधिकारी श्रीमति रेखा सैयाम के प्रेरणादायी उद्बोधन और सफल कार्यक्रम की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

कृषि विज्ञान केन्द्र में लगा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 दिसम्बर 2022

Reva India News

रबी उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

Leave a Comment