Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 अक्टूबर को ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ और ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में सायबर अपराधों के प्रति सजग रखने के लिए विभिन्न माध्यमों से सायबर जागरूकता कैंपेन चलाये जाने की बात कही गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार द्वारा माह अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाये जाने के लिए ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ दौड़ आयोजित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटैल की 150वीं जयंती के अवसर पर ’रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन भी किया जाना है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:30 बजे पुलिस लाइन मण्डला से महात्मा गांधी स्टेडियम तक ’रन फॉर साइबर अवेयरनेस’ और ’रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों, खिलाड़ियों और युवाओं को उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है।

Related posts

मतदाताओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ

Reva India News

ग्राम सुकतरा में वैज्ञानिक दल ने किया शंख एवं घोंघे द्वारा फसलों में नुकसान का अवलोकन

Reva India News

प्रदेश सरकार दुःखी परिवारों के साथ हर पल खड़ी है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्मृति शिविर अनुकंपा नियुक्ति परिवार का संबल कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए  

Reva India News

Leave a Comment