Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का 29 अक्टूबर को मंडला आगमन

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का 29 अक्टूबर को मंडला आगमन होगा। श्री जायसवाल के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे जबलपुर से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे और पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। वे प्रातः 11:30 बजे उद्यानिकी परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे भगवान सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहस्त्रधारा नर्मदा नदी के किनारे शामिल होंगे।

राज्यमंत्री श्री जायसवाल दोपहर 1:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा दोपहर 2:30 बजे मंडला से नैनपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद श्री जायसवाल दोपहर 3 बजे नैनपुर में अनुविभागीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा शाम 4 बजे नैनपुर से मंडला के लिए प्रस्थान कर शाम 4:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे शाम 5 बजे मंडला से बिजुरी जिला अनूपपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कलेक्टर ने किया वनस्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Reva India News

खुलेआम अवैध रेत का खनन और परिवहन जिम्मेदार विभाग पर प्रश्न चिन्ह

Reva India News

लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम अंतर्गत सहायक व्यक्ति की नियुक्ति की जाएगी

Reva India News

Leave a Comment