Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली कमिश्नर-कलेक्टर्स की वर्चुअल बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में दिए दिशा-निर्देश  

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश में शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (एसआईआर) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में मध्यप्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती सुरभी तिवारी एवं श्री राजेश यादव ने एसआईआर के विषय में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। निर्वाचन आयोग द्वारा इस हेतु जारी टाईम लाईन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मंडला एनआईसी से जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सभी ईआरओ तथा एईआरओ शामिल हुए।

Related posts

मण्डला जिले में मिशन नेत्र ज्योति अभियान बच्चों के लिए बना वरदान सफल आॅपरेशन से 11 बच्चों को मिली नई रोशनी

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 110 आवेदकों की समस्या

Reva India News

कलेक्टर ने की प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment