Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से – मंत्री उइके भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा – मंत्री श्री जायसवाल  

मंडला, 29 अक्टूबर 2025

सहस्त्रधारा में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए। माँ नर्मदा के तट पर आयोजित इस आयोजन में इतिहासकारों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मंडला जिले की पहचान ऐतिहासिक रूप से माहिष्मती के नाम से रही है। यह जानकारी इतिहासकारों ने साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर दी है। वास्तविक इतिहास और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुँचना आवश्यक है। माँ नर्मदा के किनारे यह आयोजन होना अपने आप में अद्भुत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस क्षेत्र के विकास हेतु साढ़े तीन करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज यहाँ उपस्थित इतिहास के जानकारों ने कल्चुरी समाज के गौरवशाली इतिहास का जो प्रतिपादन किया है वह अत्यंत सराहनीय है। यह सत्य है कि माहिष्मती क्षेत्र को जो सम्मान मिलना चाहिए था, उसे वह समय पर नहीं मिला। कैबिनेट मंत्री व मैं स्वयं मुख्यमंत्री से चर्चा कर उस सम्मान को पुनः दिलाने का प्रयास करेंगे। यहाँ भगवान सहस्त्रबाहु की विशाल प्रतिमा स्थापित करने का वचन भी उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि हम कल्चुरी वंश से जुड़े हैं। सर्वाधिक शासन इसी वंश का रहा है। इस गौरवशाली इतिहास को हमें अपने बच्चों और युवा पीढ़ी को बताना होगा। बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा देना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा पर्यटन की दृष्टि से मंडला-डिंडोरी में अपार संभावनाएँ हैं। इसे पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। फॉसिल्स पार्क की पहचान देश-दुनिया में है और मैकल पर्वत क्षेत्र पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। सहस्त्रधारा को धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम ने सहस्त्रबाहु जयंती पर समाजजनों द्वारा भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कल्चुरी समाज के श्री ओमप्रकाश चौकसे, श्री वीरेंद्र बर्मन, श्री कौंतेय जायसवाल, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसपी श्री रजत सकलेचा सहित गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

बिना अनुमति प्लॉटिंग पर नैनपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई तीन अवैध कॉलोनाइजरों पर एफआईआर

Reva India News

कलेक्टर ने माधोपुर नलजल योजना का किया निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर किया सादर नमन  

Reva India News

Leave a Comment