Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 सितम्बर 2022

अस्थाई प्रचार कार्यालय की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकारी नियुक्त

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के दौरान अभ्यर्थियों/अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रारंभ किए जाने वाले अस्थाई प्रचार कार्यालय की अनुमति प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा निकायवार अधिकारी अधिकृत किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकाय मंडला के लिए एसडीएम मंडला, नैनपुर के लिए एसडीएम नैनपुर, निवास के लिए एसडीएम निवास, बिछिया के लिए एसडीएम बिछिया तथा बम्हनी के लिए तहसीलदार मंडला को अधिकृत किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक/निजी संपत्ति के मार्गों में अतिक्रमण, किसी धार्मिक स्थल/परिसर, शैक्षणिक संस्था/चिकित्सालय एवं मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि के अंदर अस्थाई प्रचार कार्यालय प्रारंभ किए जाने की अनुमति न दी जाए। प्रचार कार्यालयों में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों एवं आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

सभा एवं रैली की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकारी नियुक्त

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के दौरान अभ्यर्थियों/अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रारंभ किए जाने वाले सभाएं एवं रैली आयोजित करने के लिए स्थान, समय की अनुमति प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा निकायवार अधिकारी अधिकृत किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकाय मंडला के लिए एसडीएम मंडला, नैनपुर के लिए एसडीएम नैनपुर, निवास के लिए एसडीएम निवास, बिछिया के लिए एसडीएम बिछिया तथा बम्हनी के लिए तहसीलदार मंडला को अधिकृत किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एक स्थान के लिए दो अभ्यर्थी/अन्य व्यक्तियों द्वारों सभाएं आयोजित करने के लिए अनुमति के लिए आवेदन किए जाने की दशा में प्रथम आवेदक को पहिले एवं बाद में आवेदन प्रस्तुत करने वाले को बाद में अनुमति प्रदान की जाए। जिस स्थल पर सभा या रैली का आयोजन प्रस्तावित है, उस स्थल के क्षेत्राधिकारी के तहसीलदार/नायब तहसीलदार तथा थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी के प्रतिवेदन के बाद ही अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा अनुमति दी जायेगी।

10 सितम्बर को मनाया जाएगा आत्महत्या निषेध दिवस

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            10 सितंबर 2022 को विश्व आत्म हत्या निषेध दिवस 2022 मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिले में राज्य आनंद संस्थान के जिला संम्पर्क व्यक्ति आनंदम सहयोगी, मास्टर ट्रेनर डिस्ट्रिक प्रोग्राम लीडर एवं आनंद क्लब के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में सहायक आयुक्त सह नोडल अधिकारी आनंद विभाग ने बताया कि आत्महत्या निषेध दिवस के तहत कॉलेज, स्कूल में विद्यार्थियों के साथ विषय पर चर्चा, रेस तथा आत्महत्या रोकथाम को प्रदर्शित करने वाले स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गतिविधियों में सहभागिता के लिए आनंद संस्थान के डिप्लॉयएड, मास्टर ट्रेनर, आनंदम सहयोगी एवं आनन्दकों द्वारा कार्यक्रम के स्वरूप के आधार पर इनमें विद्यार्थी, गृहणी, व्यवसायी, वृद्ध, स्वैच्छिक संस्थाएं, युवा वर्ग, काउंसलर, समाजसेवी, मोटीवेशनल, स्पीकर्स, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी वर्ग को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदान के 48 घंटे पूर्व सार्वजनिक सभा पर प्रतिबंध

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के द्वारा जिला मण्डला के समस्त नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा 2 सितम्बर 2022 के साथ ही संबंधित नगरीय निकायों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गई है। मध्यप्रदेश स्थानीय प्राधिकारी अधिनियम 1964 की धारा 3 के अनुसार मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं का आयोजन प्रतिबंधित है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 5 सितम्बर के दौरान 1180.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 743.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 436.8 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर को नैनपुर में 4.5 मि.मी., बिछिया में 11.2 मि.मी., निवास में 52 मि.मी. तथा घुघरी में 10.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 39.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस प्रकार जिले में 5 सितम्बर को 19.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

पिण्डरई ग्राम पंचायत क्षेत्र में धारा 144 लागू

मण्डला 5 सितम्बर 2022

            ग्राम पंचायत पिण्डरई में सामुदायिक सद्भावना, कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मीना मसराम द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत एक ही स्थान पर 5 से अधिक व्यक्तियों का एकसाथ एकत्र होना प्रतिबंधित किया गया है।

Related posts

पीडीएस वितरण सुनिश्चित करने निर्देश जारी

Reva India News

पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर योजनाओं का लाभ ले

Reva India News

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 87 आवेदकों की समस्यायें

Reva India News

Leave a Comment