Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

            शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव तहसील नैनपुर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा छात्र/छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाकर बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। बाल विवाह एक कानूनी जुर्म है, यदि कोई बाल विवाह करवाते या उसमें शामिल होते पाया गया तो उसे 2 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही बाल विवाह रोकथाम संबंधित रंगोली, चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

            जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी रेखा सैयाम द्वारा नैनपुर परियोजना (विकासखंड) स्तरीय कंट्रोल रूम एवं मो.नं. 8103890508 की भी जानकारी दी गई।

Related posts

लैपटॉप योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 25 हजार रुपये अंतरित

Reva India News

वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन पुलिस लाइन से मैराथन, माहिष्मती घाट पर सामूहिक वंदेमातरम गायन एवं योजना भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Reva India News

चुटका परमाणु परियोजना कलेक्टर और एसपी ने नारायणगंज व चुटका के ग्रामीणों के साथ किया संवाद

Reva India News

Leave a Comment