मंडला, 17 अक्टूबर 2025
दीपावली पर्व के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आंगनवाड़ी केंद्र जामगांव पहुंचे और यहाँ मौजूद बच्चों के साथ हर्षाेल्लास से दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें उपहार और मिठाइयाँ भेंट कीं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी कविताएं तथा गीत भी सुने। बच्चों ने भी बड़े उत्साह से जॉनी जॉनी यस पापा, मैं तोता, तितली उड़ी कविताएं सुनायी। बच्चों ने जगह से बना हुआ प्लेन भी उड़ाया। कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय रहा और बच्चों के चेहरों पर दिवाली की खुशियों की चमक झलकती रही। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामवासियों से भी चर्चा की। उन्होंने यहां मौजूद बुजुर्ग महिला को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए फल और पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, डीपीओ श्रीमति शालिनी तिवारी, श्री रोहित बड़कुल सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

