Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी एवं मंडला क्षेत्र से 19 हजार 800 रूपए का अवैध शराब जप्त

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध घुघरी क्षेत्र में  दबिश की कार्यवाही की गई। जिसमें ग्राम डोंगरमण्डला, सेहजपानी, राम्हेपुर घुघरी में संदिग्ध स्थलों की तलाशी लेने पर दुकान एवं मकान से 50 नग जीनियस व्हिस्की विदेसी मदिरा, 20 नग गोआ व्हिस्की, 30 लीटर कच्ची मदिरा बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी प्रकार वृत मण्डला में ग्राम बोकर, मांगा, अंजनिया क्षेत्र में प्रकरण पंजीबद्ध कर 20 पाव देसी मदिरा प्लेन, 15 नग विदेसी मदिरा, 25 लीटर कच्ची शराब जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत 19 हजार 800 रूपए आंकी गई है।

Related posts

मण्डला गॉट टेलेंट: जिले की उभरती प्रतिभाओं का रंगारंग प्रदर्शन सिंगिंग में जोशनी और डांसिंग में सौम्या बनी चैंपियन ज्ञानदीप स्कूल परिसर में हुआ मण्डला गॉट टैलेंट का ग्रैंड फिनाले जिले की प्रतिभाओं को मिला मंच, 10-10 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Reva India News

निःशक्तजनों के लिए विशेष भर्ती अभियान वाक इन इन्टरव्यू 17 जुलाई को

Reva India News

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति अवधि 25 जून तक बढ़ी

Reva India News

Leave a Comment