Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधानसभा मंडला 107 में बी.एल.ओ. प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

विधानसभा क्षेत्र मंडला 107 के अंतर्गत जनपद पंचायत मंडला में गुरुवार को बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन कार्य से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, घर-घर सत्यापन, ऑनलाइन प्रविष्टि, फॉर्म 6, 7, 8 के संधारण तथा ईआरओ नेट प्रणाली के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बी.एल.ओ. को यह निर्देश दिए गए कि वे मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को पूर्ण सावधानी और पारदर्शिता के साथ करें। प्रशिक्षण में एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी, मास्टर ट्रेनर सहित बीएलओ उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान बी.एल.ओ. से कहा गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और किसी भी प्रकार की त्रुटि या दोहराव से बचा जाए, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

प्रदेश में गरीब युवा, किसान एवं महिलाओं को समृद्ध एवं संपन्न बनाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सर्रापिपरिया से इस अभियान का शुभारंभ किया

Reva India News

पंचायत निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे ने किया एआरओ केन्द्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए विस्तृत निर्देश

Reva India News

माँ नर्मदा के तट पर श्रद्धा और उल्लास का संगम ‘फूलों की होली’ में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment