Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम घुटास में मेडिकल स्टोर की जांच, दीनबंधु मेडिकल स्टोर सील मेडिकल दल मवई ने की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती

मंडला, 1 नवंबर 2025

शनिवार को मेडिकल दल मवई द्वारा तहसील बिछिया अंतर्गत ग्राम घुटास में औषधि दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान औषधि नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दीनबंधु मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि दुकान में आवश्यक लाइसेंस संबंधी दस्तावेज एवं औषधि अभिलेखों की अनुपलब्धता पाई गई थी। निरीक्षण दल द्वारा मौके पर ही पंचनामा तैयार कर दुकान को सील किया गया।

मेडिकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिलेभर में औषधि दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल संचालकों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिये 41 ई-चेकगेट की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कामकाजी महिला वसतिगृह स्थापित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

Leave a Comment