Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदिवासी सीनियर छात्रावास नैनपुर में मनाया गया छात्रावास दिवस

एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर की उपस्थिति में आदिवासी सीनियर छात्रावास नैनपुर में छात्रावास दिवस का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


एसडीएम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र हैं। उन्होंने छात्रावास प्रभारी और कर्मचारियों की सराहना की तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक, शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related posts

खाद्य सुरक्षा हितग्राहियों के लिए ईकेवाईसी अभियान 4 मार्च तक

Reva India News

वित्तीय साक्षरता शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ, नौ ब्लॉकों में जागरूकता अभियान जारी

Reva India News

गंदगी करने एवं सिंगल यूज पॉलिथिन का उपयोग करने पर 2400 रूपये के चालान काटे गये

Reva India News

Leave a Comment