Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी व बाल सुरक्षा के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत गुम हुए अवयस्क बालक/बालिकाओं की शीघ्र एवं सकुशल दस्तयाबी हेतु निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 1 नवम्बर 2025 को मंडला जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना मंडला द्वारा रपटा घाट में महिलाओं को ऑपरेशन मुस्कान, बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव तथा साइबर अपराध के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।


इसी क्रम में थाना मोहगाँव द्वारा ग्राम सिंगापुर सिमैया में आयोजित ग्यारस मेले के दौरान विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बालक-बालिकाओं तथा ग्रामीणजनों को नाबालिक बच्चों के गुम होने से बचाव एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
थाना बीजाडांडी में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को  विशेष अभियान मुस्कान के अंतर्गत  बालक-बालिकाओं के साथ होने वाली संभावित घटनाओं, उनकी रोकथाम, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

इंटरनेट सुरक्षा दिवस कार्यशाला 11 को

Reva India News

प्रदेश में 17 सितम्बर से शुरू होगा “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा अभियान स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता थीम पर अभियान रहेगा केन्द्रित स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर रहेगा जोर

Reva India News

Leave a Comment