Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

मंडला, 3 नवंबर 2025

नवीन तहसील भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य 2025 (एसआईआर) का निरीक्षण किया। यहाँ बूथ लेवल आफीसर्स द्वारा 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मतदाता की पहचान कर लिंकिंग का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बीएलओ से इस कार्य की जानकारी ली, उन्होंने बीएलओ ऐप पर ट्रेस करने, 2003 की सूची से मिलान करने जैसी बारीकियों के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’पंख अभियान’’ का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment