Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दवा दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण किया

मंडला 16 जुलाई 2025

नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में दवाओं के नशे के रूप में दुरूपयोग रोकने, गर्भपात की दवाओं के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं नियमानुसार औषधियों का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रशासन द्वारा मंडला जिले में स्थित दवा दुकानों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक जिला मंडला द्वारा मेसर्स वैष्णवी मेडिकल स्टोर्स एवं ओम साई मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स, अंजनिया तहसील बिछिया जिला मंडला का औचक निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान दवा दुकानों में पाई गई अनियमितताओं एवं औषधि, प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जांच रिपोर्ट तैयार कर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जिला मंडला को प्रेषित किया गया था। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जिला मंडला द्वारा उपरोक्त संस्थान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधानकारक व संतोषजनक नही पाए जाने के चलते मेसर्स वैष्णवी मेडिकल स्टोर्स एवं ओम साई मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर्स को स्वीकृत औषधि अनुज्ञप्तियाँ 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। विगत माह जिला मंडला में संचालित मेडिकल स्टोर्स में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के कारण 2 दवा दुकानों मेसर्स आदित्य फार्मेसी, बिछिया जिला मंडला एवं मेसर्स संजीवनी फार्मेसी, बिछिया जिला मंडला को औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी जिला मंडला द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किए गए हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए बेहद जरूरी है कि नींद की दवाओं और अन्य दवायें जिनका दुरूपयोग नशे के रूप में किया जा सकता है का विक्रय बड़ी ही सावधानी से किया जाये। दवाओं का संग्रहण उचित स्थान पर किया जाये। फ्रिज में उन्ही दवाओं का संग्रहण किया जाना चाहिये जिनको कोल्ड स्टोरेज में रखा जाना है। अग्रिम तिमाही में एक्सपायरी डेट की दवाओं को विक्रयार्थ स्टॉक से अलग किया जाये, ताकि भूलवश भी एक्सपायरी डेट की दवाओं का विक्रय न हो। दवा दुकान में औषधियों का विक्रय योग्य व्यक्ति के द्वारा किया जावे। यदि कोई व्यापारी नशे की दवाओं के अवैध व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित – कलेक्टर 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

Reva India News

नवागत सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बीजाडांडी का किया निरीक्षण

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment