Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 3 नवंबर 2025

2 नवंबर को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल घुघरी में जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी द्वारा कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। सभी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना नेतृत्व क्षमता के गुण कैसे हों तथा शिक्षा के स्तर बढ़ाना जिससे कि ग्राम का विकास हो, सभी छात्र-छात्राओं को अपने-अपने आवंटित ग्रामों में फील्ड वर्क असाइनमेंट प्रोजेक्ट वर्क को पूर्ण करना व शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में सभी मेंटर्स का फीडबैक लिया गया। छात्र उपस्थिती एवं सप्ताह में दो दिवस छात्रों से संपर्क कर परिषद द्वारा दिए गए कार्यों की प्रमाणिकता से करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। विकासखंड नेमलाल धुर्वे द्वारा छात्रों को नियमित कक्षा में उपस्थित रहना व छात्र एडमिशन से वंचित रह गए हैं उन्हें एडमिशन कराने में सहभागिता की बात कही गई।

Related posts

नैनपुर महाविद्यालय एवं आई.टी.आई में हुए पिछले 2021 में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं के प्रवेश में

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

Reva India News

Leave a Comment