Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन स्टॉप सेंटर में भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 4 नवंबर 2025

वन स्टॉप सेंटर में हब की मासिक गतिविधि लिंग आधारित हिंसा अनुसार जागरूकता एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकीकृत शासकीय हाईस्कूल वरिष्ठ मूलशाला के छात्र/छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर एवं बाल विवाह रोकथाम अंतर्गत जिले में बने कन्ट्रोल रूम का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा छात्र/छात्राओं को हब अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी देते हुये वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में बने कन्ट्रोल रूम के बारे में बताया और टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर भी किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओं के द्वारा हस्ताक्षर कर बाल विवाह रोकथाम हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मूल शाला की छात्र/छात्राएं एवं वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

गेहूँ उपार्जन के लिए 5 फरवरी से 5 मार्च तक होगा पंजीयन

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों का दूसरे चरण में क्लोरीनेशन प्रारंभ

Reva India News

3 किमी क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित

Reva India News

Leave a Comment