Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री राम की शक्ति पूजा’ का नाट्य मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक सैयद हैदर रजा फाउंडेशन का सांस्कृतिक आयोजन

मंडला 23 जुलाई 2025

सैयद हैदर रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को ’राम की शक्ति पूजा’ पर आधारित नाट्य का मंचन किया गया। आरडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए इस नाट्य मंचन को देखने नगर के कला प्रेमियों के साथ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, श्री प्रफुल्ल मिश्रा एवं सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा भी पहुंचे। व्योमेश शुक्ला के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत नाट्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के अभिनय ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के मनोभावों को स्टेज पर जीवंत कर दिया।

नाट्य प्रस्तुति के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि रजा फाउंडेशन की ओर से किये गए यह विविध कार्यक्रम न सिर्फ कला का प्रतिबिंब है, वरन कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन का अवसर देते हैं। मण्डला में मूर्धन्य कलाकार आए और अपनी प्रस्तुतियां दी यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मैं पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की धरती से आता हूँ, प्रयागराज का होने के नाते नाट्य कला से लगाव स्वभाविक है। कल इसी मंच पर भारत नाट्यम और ओडिशी नृत्य की अद्वितीय प्रस्तुतियों ने आनंदित किया था और आज के श्री राम की शक्ति पूजा के इस नाट्य मंचन ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कलेक्टर ने कहा कि श्रावण के महीने में जिस तरह मेघराज धरती को सिंचित करते हैं, वैसे ही मंझे हुए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कला प्रेमियों के हृदय को सिंचित कर दिया है।

इस मौके पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सैयद हैदर रजा फाउंडेशन कलाकारों को मंच प्रदान करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, हमारा विचार है कि इस तरह के आयोजन वर्ष में दो बार हो। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कला प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

’मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम’ योजनांतर्गत वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी विधायक मंडला श्री सैयाम ने हितग्राहियों को सौंपी चाबी  

Reva India News

एसडीएम मण्डला ने पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

Reva India News

उद्यान विभाग में रिसोर्स पर्सन हेतु आवेदन आमंत्रित अंतिम तिथि 12 फरवरी

Reva India News

Leave a Comment