Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

18 फरवरी को नर्मदा तटों पर होगा श्रमदान, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ  

मण्डला 11 फरवरी 2021

            19 फरवरी 2021 को आयोजित माँ नर्मदा जंयती के अवसर पर माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं माँ नर्मदा के तट पर स्थित मण्डला जिले को स्वच्छ बनाने के उददेश्य से 18 फरवरी को सभी नगरीय निकाय एवं माँ नर्मदा तट से लगी पंचायतों में व्यापक स्तर पर श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 18 फरवरी को सभी नगरीय निकाय एवं माँ नर्मदा तट से लगी पंचायतों में प्रातः 8 बजे से व्यापक स्तर पर श्रमदान का आयोजन किया जाएगा एवं 9 बजे स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग, ग्वारा बटालियन एवं सीआरपीएफ बटालियन के जवानों को भी सम्मिलित कराया जावे। कलेक्टर ने कहा है कि जिले के सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों को भी इस मुहिम में अनिवार्यतः सम्मलित कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्मदा तटीय ग्रामीण क्षेत्रों से नर्मदा जी में प्रदूषित पानी के प्रवाह को रोकने हेतु कार्ययोजना तैयार करें। इस कार्य के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी होंगे जो कि ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में उक्त कार्ययोजना के अनुसार कार्यवाही संपादित कराएंगे। आदेश में कहा गया है कि उक्त कार्ययोजना में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों धर्मगुरूओं को भी अनिवार्यतः सम्मिलित किया जावे तथा जनमानस को उक्त पवित्र कार्य में जुडने हेतु प्रेरित किया जावे। कलेक्टर ने इस कार्य के सफल कियान्वयन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मण्डला तथा शहरी क्षेत्रों में अपर कलेक्टर मण्डला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Related posts

सी.एम. हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आयोजन के निर्देश

Reva India News

हम फॉउंडेशन भारत संगठन जिला मण्डला शाखा द्वारा आज दिनांक 23/6/2021 को वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

Leave a Comment