Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम, .भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सामूहिक वन्दे मातरम कार्यक्रम

                                                   मंडला। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश कार्यालय के निर्देशन में  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता पारस असरानी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके गायन से जिला कार्यालय वंदे मातरम् के स्वरों से गूंज उठा। वही मंडल उपाध्यक्ष बैसाखू नंदा द्वारा भारत माता पर आधारित गीत के सुमधुर गायन से पूरे माहौल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का जयघोष किया और राष्ट्र एकता व गौरव की भावना के साथ संकल्प लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण और एकता का प्रतीक है।
                                                आज के इस अवसर पर हर कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा। वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आत्मा को एकजुट किया था, और आज भी यह गीत हर भारतीय में वही देशभक्ति की ऊर्जा भरता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कछवाहा, नरेश चंद्रोल, विनय मिश्रा, जयदत्त झा, जोरावर सिंह, शिवा रानू राजपूत, सूर्यकांत जंघेला, अनीता तिवारी, आशीष झारिया, उमेश शुक्ला, पूरन सिंह ठाकुर, आदित्य मिश्रा, मंगलेश चक्रवर्ती, सौरभ गुप्ता, रानू ठाकुर, मुकेश विश्वकर्मा, सचिन शर्मा, विकास यादव, किशोर चौरसिया, दिनेश चौधरी, मोंटी मलिक, यशवल तिवारी, अंकित चौरसिया, इशांक साहू, सावन नीखर, आनंद भांगरे, नरेश सिंधिया, सुनील मिश्रा, पूर्णिमा धुर्वे , संजय गुप्ता, उत्कर्ष यादव,अमन अग्रवाल, रवि सोनवानी, देव रजानी, ब्रजेश गुमास्ता, सत्यम मिश्रा, दीपांशु दुबे, , संध्या यादव, बसंत चौधरी, सर्वेश शुक्ला, अजीत सिंहानी, प्रमोद यादव, राजू बैरागी, मनीषा तिवारी, बबीता अधिकारी, अनीता चौधरी, शैल जैन सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी, जिला मंडला

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

एक दिवस विलंब से निराकरण करने पर 1250 की शास्ति अधिरोपित

Reva India News

विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Reva India News

Leave a Comment