Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं CPR प्रशिक्षण*

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में *जिले के ब्लैक स्पॉट एवं हाईवे के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों* में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जनहानि को कम करने हेतु *प्राथमिक उपचार एवं CPR प्रशिक्षण* कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस प्रशिक्षण के अंतर्गत यातायात पुलिस एवं जिला अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा *होटल-ढाबा संचालकों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों* को दुर्घटना के समय घायलों की सहायता, प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा *CPR* (Cardio Pulmonary Resuscitation) की तकनीक की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में *“गोल्डन आवर”* के महत्व पर जोर देते हुए बताया गया कि समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार घायल व्यक्ति की जान बचा सकता है।

 

प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा, रक्तस्राव रोकने के उपाय, घायल को सुरक्षित स्थिति में रखना, *108/112* पर सूचना देने की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।

 

*पुलिस टीम_*

सूबेदार योगेश राजपूत, आरक्षक आशीष मरकाम, पुष्पराज, प्रियांशु *मेडिकल टीम* नर्मदा यादव, प्रदीप बर्मन

Related posts

ब्रम्हकुमारीज के पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुई कलेक्टर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी आश्रम द्वारा किए जा रहे आयोजन

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने छात्र-छात्राओं को पेन-कॉपी देकर सम्मानित किया

Reva India News

संतोष झारिया ने कोरोना को हराया

Reva India News

Leave a Comment