Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में रिसॉर्ट एवं रेस्टोरेंट पर संयुक्त कार्यवाही – घरेलू गैस सिलेंडर जप्त, अवैध स्पा सील

दिनांक 08/11/2025 को एसडीएम बिछिया, एसडीओपी नैनपुर, थाना प्रभारी खटिया एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित विभिन्न रिसॉर्ट एवं रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। *निरीक्षण के दौरान मराठा रेस्टोरेंट में भोजन निर्माण हेतु घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग द्वारा मौके से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त* कर कानूनी कार्यवाही की गई।

 

इसी परिसर के समीप स्थित भवन में *स्पा अवैध रूप से संचालित पाया गया, जहां कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी, रिकॉर्ड एवं चरित्र सत्यापन पुलिस थाना खटिया अथवा संबंधित विभाग में प्रस्तुत नहीं किया गया था। निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर स्पा संचालक राहुल कुमार गुप्ता एवं भवन मालिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा स्पा को मौके पर सील कर दिया गया।*

 

संयुक्त टीम ने ग्राम मोचा स्थित क्लब महिन्द्रा, तुली रिसॉर्ट, रोजवुड रिसॉर्ट सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता, सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक अनुपालन संबंधी आवश्यक निर्देश एवं चेतावनी दी।

 

*संयुक्त कार्यवाही में सम्मिलित अधिकारी*

एसडीएम बिछिया सोनाली देव, एसडीओपी नैनपुर मनीष राज, थाना प्रभारी खटिया के.सी. चौहान, चौकी प्रभारी टाटरी पुनीत वाजपेयी, आरआई (राजस्व) सुनवालाल भवाली, उनि मधु मरावी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 दिसम्बर 2022

Reva India News

ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी का प्रथम रेंडमाईजेशन संपन्न

Reva India News

मारपीट और लापरवाही के मामले में अधीक्षक निलंबित, 8 छात्र निष्कासित

Reva India News

Leave a Comment