Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कन्या छात्रावास बम्हनी में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 12 नवंबर 2025

आदिवासी कन्या छात्रावास बम्हनी बंजर में लिंग आधारित हिंसा अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा छात्राओं को संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी देते हुये वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया। छात्राओं के मध्य रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरूस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी किया गया। जिसमें छात्राओं के द्वारा हस्ताक्षर कर बाल विवाह रोकथाम हेतु संकल्प लिया गया।

Related posts

जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर ही निराकरण अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अक्टूबर 2023

Reva India News

7 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment