Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन मुस्कान: बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 12 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व एवं उपस्थिति में बिछिया के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत पीएम श्री विद्यालय घुटास से की गई, जहाँ छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच की पहचान, साइबर सुरक्षा के उपाय, बाल हेल्पलाइन नंबर की जानकारी तथा किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में पुलिस या शिक्षक/अभिभावक से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात कन्या छात्रावास पड़रिया में मुस्कान अभियान जागरूकता कार्यक्रम के साथ पौधारोपण किया गया, बालिकाओं के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में एकलव्य विद्यालय सिझौरा में छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, अजनबियों से सतर्क रहने तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री सतीश चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बिछिया श्री भीष्म तिवारी, महिला थाना प्रभारी श्रीमती आरती तेकाम, उप निरीक्षक आकांक्षा उरमालिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पिंडरई सेक्टर में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

Reva India News

ग्रीन हब सेंट्रल इंडिया फेलोशिप 2026-27

Reva India News

घर में संग्रहित अवैध शराब जप्त

Reva India News

Leave a Comment