Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण

मंडला, 15 नवंबर 2025

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने मण्डला विधानसभा के अंतर्गत नैनपुर अनुविभाग में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 111 इंद्री-1, 112 इंद्री-2, 117 भोंगाद्वार, 120 जहरमऊ, 127 कामता का निरीक्षण कर गणना पत्रक को विधिवत भरने एवं ऑनलाईन डिजिटाईजेशन कार्य की भी समीक्षा की।

इस दौरान श्री सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें और बीएलओ को अपनी सटीक जानकारी प्रदान करें। केंद्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950, जिला स्तरीय या अनुविभाग स्तरीय कंट्रोल रूम और हेल्पडेस्क से सम्पर्क करके अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं और एसआईआर प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, नायब तहसीलदार चिरईडोंगरी सुश्री पूजा राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

*“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित*

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

जिले में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Reva India News

Leave a Comment