Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री ने किया पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण वन स्टॉप सेंटर के स्टॉप सखी वाहन को हरी झंडी दिखाई

मंडला, 15 नवंबर 2025

भगवान बिरसामुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पी.एम.श्री. महाविद्यालय रानी दुर्गावती आर.डी. कॉलेज परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम के द्वारा पी.एम. जनमन योजना अंतर्गत निर्मित आंगनवाड़ी भवनों के सिलापटों का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। शुक्रवार को लोकार्पित किए गए भवनों में परियोजना बिछिया में निर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र बैगा टोला (बंजी), चौकी टोला कन्हारी कला, बोतल बहरा मोचा के भवन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग में सेवारत स्टॉप सखी वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। यह वाहन जिले के विभिन्न अंचलों में जाकर महिला एवं किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित शिविरों में भी वन स्टॉप सेंटर का दल शामिल होकर लोगों को विधिक और वित्तीय साक्षरता दिलाने में सहयोग करेगा। साथ ही महिला हेल्पलाईन के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री शाश्वत सिंह मीना, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते ने ली नारायणगंज में समीक्षा बैठक

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का आज मंडला

Reva India News

*जुआ-सट्टा पर मंडला पुलिस की कार्यवाही — 02 आरोपी गिरफ्तार, ताश की गड्डी, ₹4,100 नगद, अर्टिका कार एवं मोबाइल फोन जप्त*

Reva India News

Leave a Comment