Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया मंडला गौरव मण्डपम का शुभारंभ नगरवासियों ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद

मंडला, 16 नवंबर 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस और मंडला गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को महात्मा गांधी स्टेडियम मार्ग पर मंडला गौरव मण्डपम का भव्य शुभारंभ मध्यप्रदेश सरकार की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, श्रीमती मधुअली, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडला गौरव मण्डपम के लिए महात्मा गांधी स्टेडियम मार्ग को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शानदार लाइटिंग और संगीत ने पूरे वातावरण को अद्भुत रूप दिया। इस दौरान खाना खजाना, तीरंदाजी प्रदर्शन, मैजिक शो और फन गेम्स की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसका नगरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भरपूर आनंद लिया।

मंत्री श्रीमती उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने स्टॉलों का भ्रमण किया, प्रतिभागियों से बातचीत की और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा शमां

 

महात्मा गांधी स्टेडियम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आर्केस्ट्रा में द अनप्लग्ड बैंड ने संगीतमय प्रस्तुति दी। जादूगर फारूक ने अपने मैजिक शो से सभी को आश्चर्यचकित किया। इसके अलावा नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया और खूब तालियाँ बटोरी।

Related posts

पाले से बचाव के लिये कृषकों को सलाह

Reva India News

ग्राम पड़रिया में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित

Reva India News

कोरोना से बचने मॉस्क लगाएं व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

Reva India News

Leave a Comment