Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

मण्डला। नगर स्थित श्रीराम मंदिर पड़ाव में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है पतंजलि योग समिति वरिष्ठ योग शिक्षक सुनील बाली ने बताया कि योग शिविर का आयोजन 13 से 15 नवंबर किया गया है योग शिविर का शुभारंभ 13 नवम्बर को प्रात: 6:00 किया गया यहां विभिन्न बीमारियों रोग से संबंधित जानकारी योग के माध्यम से दी जा रही है शरीर को स्वास्थ्य एवं बेहतर कैसे बनाएं इस पर योग शिविर आयोजित किया गया है। योग करने से ब्लड शुगर का लेवल घटता है और ये बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है। कुछ अध्यनों में पाया गया है कि कुछ योगासनो और मैडिटेशन के द्वारा आर्थराइटिस, बैक पेन आदि दर्द में काफी सुधार होता है और दवा की भी फिर जरुरत कम होने लगती है। योग करने से शरीर का मोटापा भी कम होता है पतंजलि योग समिति ने वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाएं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक होकर शरीर को स्वास्थ्य रखें। योग के प्रथम दिवस बब्बल खरया, सुनील मिश्रा, अर्चना देशमुख, रोहित बघेल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री सिंह गणतंत्र दिवस मुख्य कार्यक्रम में होगें शामिल

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा के तहत् विशेष अभियान चलाकर सक्रिय महिला श्रमिकों का शत्-प्रतिशत नियोजन सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Reva India News

मण्डला-बिछिया मार्ग पर 35 वाहनों की सघन जांच की गई 14 वाहनों से 10500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया  

Reva India News

Leave a Comment