Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ खिलाड़ियों में भरा जोश, मैदान में दिखा उत्साह का नया रंग  

मंडला, 17 नवंबर 2025

      महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में सोमवार का दिन खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। अंतरजिला-संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वयं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पहुंचकर किया। कलेक्टर के मैदान पर पहुँचते ही खिलाड़ियों में ऊर्जा और उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने मंडला और कटनी के बीच होने वाले पहले मुकाबले का टॉस कराकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दोनों टीमों के कप्तानों के साथ खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय लिया और सभी को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उनका प्रोत्साहन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहा।

शुभारंभ समारोह के दौरान कलेक्टर ने प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलोंकृमंडला, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नरसिंहपुर की टीमों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैदान पर दिया गया प्रदर्शन ही असली पहचान बनाता है।

प्रतियोगिता के पहले ही दिन दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर मंडला-कटनी, नरसिंहपुर-जबलपुर और कटनी-डिंडौरी के बीच हुए मैचों ने खेल भावना और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. अनिल गुप्ता, प्रो. टीपी मिश्रा, क्रीडा अधिकारी श्री जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री के नेतृत्व और प्रोत्साहन ने न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि जिले में खेलों को नई दिशा देने का संकल्प भी मजबूत किया।

Related posts

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है

Reva India News

डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को लगेंगे शिविर

Reva India News

23 फरवरी 2022 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment