Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने किया ठरका प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

मंडला, 17 नवंबर 2025

      क्षेत्रीय दौरे पर निकलीं एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने सोमवार को प्राथमिक शाला ठरका का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुँचने से विद्यालय परिसर में सक्रियता बढ़ गई। एसडीएम ने मध्याह्न भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन प्राप्त हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समूह सदस्यों एवं रसोइया से भोजन के मेनू, समय, सामग्री की गुणवत्ता तथा वितरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली। एसडीएम ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए भोजन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय विद्यालय के विद्यार्थी एवं मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली रसोइया मौजूद थीं। उनके साथ संवाद करते हुए एसडीएम सिडाम ने बच्चों के हित में व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

गीत एवं नाटक के माध्यम से दिया गया टीकाकरण जागरूकता का संदेश बम्हनी में मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने देवरीकला में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Reva India News

आगामी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment