Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंपा

मंडला, 18 नवंबर 2025

      विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ श्री उमेश झरिया को विधिवत फीडिंग के लिए सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए बीएलओ समय-सीमा के भीतर सभी गणना प्रपत्रों की सटीक फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए, इसके लिए घर-घर सत्यापन कार्य गंभीरता से किया जाए।

      बीएलओ श्री उमेश झरिया को प्रपत्र सौंपते हुए उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, फॉर्म डिजिटाइजेशन तथा फीडिंग की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी सटीक होगी, निर्वाचन प्रक्रिया उतनी ही मजबूत और पारदर्शी बनेगी।

Related posts

प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पत्रकार परिषद समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने परिक्रमावासियों को बांटे गर्म कपड़े कराया भोजन 

Reva India News

कलेक्टर ने की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

जल स्त्रोतों के क्लोरीनेशन हेतु टीमें गठित

Reva India News

Leave a Comment