Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत की गई गतिविधियों का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम

मंडला, 18 नवंबर 2025

भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर कराई गयी गतिविधियों के समापन के अवसर पर जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को इस कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति जागरूकता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, विद्यालय की प्राचार्य एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के विषय पर अपने विचार भी व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति एवं बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एडिशनल एस.पी. श्री शिवकुमार वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव, डी.एस.पी. श्री चतुर्वेदी, टी.आई. श्रीमती आरती तेकाम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पीयूष पाण्डेय, शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related posts

धान उपार्जन हेतु किसान अपनी फसल का पंजीयन समय-सीमा में कराएं

Reva India News

निजी नलकूप खनन प्रतिबंधित

Reva India News

बच्चों को अध्ययन सामग्री देकर और केक काटकर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

Reva India News

Leave a Comment