Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बूथ लेवल ऑफिसर श्रीमती जंघेला ने दिया अनुशासन और दक्षता का परिचय शत-प्रतिशत गणना पत्रक का त्वरित एवं सटीक डिजिटाइजेशन कर जिले में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मंडला, 20 नवंबर 2025

मंडला जिले के विधानसभा क्रमांक 107 मण्डला के नैनपुर विकासखंड के मतदान केंद्र क्रमांक 112 के बूथ लेवल ऑफिसर श्रीमती ज्योति जंघेला के क्षेत्र में कुल 788 मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ श्रीमती जंघेला के द्वारा सभी शत प्रतिशत गणना पत्रक को त्वरित गति से और सटीकता के साथ ऑनलाइन डिजिटाईज किया गया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और त्वरित डिजिटाइजेशन के आधार पर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा इस उपलब्धि से निर्वाचन कार्यों में कर्त्तव्य परायणता, अनुशासन और दक्षता का परिचय दिया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा श्रीमती ज्योति जंघेला के इस श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भूरी-भूरी सराहना की एवं अल्पाहार हेतु कलेक्टर निवास मण्डला में आमंत्रित किया गया।

Related posts

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी कराने व सूचना देने पर बीस हजार का पुरूस्कार घोषित किया

Reva India News

प्रत्येक प्रकरण की केस समरी तैयार करें – सोमेश मिश्रा उच्च न्यायालय की अवमानना प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

दंडात्मक से न्याय-उन्मुख दृष्टिकोण में बदलाव के संकेत हैं नए कानून न्याय प्रणाली में परिवर्तनकारी कदम

Reva India News

Leave a Comment