Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामों में एक्टिव केस फाईडिंग अभियान का शुभारंभ

मण्डला 6 जनवरी 2021
जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं ’टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान के अंतर्गत मण्डला जिले के समस्त ब्लॉक के चिन्हित ग्रामों में टीबी के संभावित मरीजों को खोजने के लिए “एक्टिव केस फाईडिंग डोर टू डोर सर्वे’’ कार्य किया जा रहा है। उक्त सर्वे कार्य का उद्घाटन संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सर्वे के दौरान संभावित टीबी मरीजों को खोजा जा रहा है एवं उनकी जॉच नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराई जा रही है। जाँच उपरांत टीबी की बीमारी निकलने पर मरीज का टीबी का ईलाज प्रारंभ किया जायेगा। सर्वे में आशा, आशा सहयोगिनी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू, बीईई, बीसीएम, बीपीएम, एसटीएस एवं एसटीएलएस द्वारा एनटीईपी कार्यक्रम एवं टीबी मरीजों को उपचार के दौरान शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओं जैसे निक्षय पोषण योजना एवं ट्रायबल एलाउंस से संबंधित जानकारियाँ भी दी रही है। इस सर्वे कार्य का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला क्षय अधिकारी व जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टीम द्वारा लगातार किया जा रहा है।

Related posts

जिले में होगा सुरक्षाकर्मियों का भर्ती शिविर पहला शिविर 19 सितंबर को महाराजपुर में मंडला 15 सितंबर 2025 भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थाई रोजगार देने के लिए कमाण्डेंट एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। यह भर्ती शिविर कक्षा दसवी एवं बारहवी पास, ग्रेजुएट, 19 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। अभ्यर्थी को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आना होगा। भर्ती शिविर का समय सुबह 10ः30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए एसआईएस लिमिटेड भर्ती के अधिकारी श्री आकाश यादव, मोबाईल नंबर 7470439955 से संपर्क किया जा सकता है। यह शिविर थाना परिसर महाराजपुर में 19 सितंबर को, 20 सितंबर को बिछिया, 23 सितंबर को बम्हनी, 24 सितंबर को घुघरी, 25 सितंबर को निवास, 26 सितंबर को बीजाडांडी, 27 सितंबर को टिकरिया, 29 सितंबर को मवई, 3 अक्टूबर को नैनपुर, 4 अक्टूबर को मोतीनाला, 5 अक्टूबर को मोहगांव, 6 अक्टूबर को खटिया, 8 अक्टूबर को कोतवाली एवं 9 अक्टूबर को हिरदेनगर में लगाया जायेगा।

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी  

Reva India News

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन वन स्टॉप सेंटर के द्वारा कार्यशाला का आयोजन इंद्राजी वार्ड मण्डला में किया गया

Reva India News

Leave a Comment