Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में आयोजित हुई जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला

मंडला 6 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सभागार घुघरी में जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भावना भातृवंशी की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्कशॉप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा ब्लॉक घुघरी की 47 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को पानी गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में श्री उमा गणेश लोधी द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी में उपलब्ध 10 प्रकार के तत्वों फ्लोराइड, पीएच, आयरन, नाइट्रेट, अमोनिया, क्लोराइड, टर्बिडिटी, अल्कालिनिटी, हार्डनेस एवं क्लोरीन की जांच करना सिखाया गया। साथ समस्त ग्राम पंचायतों के पेयजल स्त्रोतों के पानी की जांच हेतु विभाग द्वारा फील्ड टेस्ट किट, जीवाणु परीक्षण हेतु एच 2 एस वॉयल्स एवं पानी के उपचार हेतु जर्मेक्स वितरण किया गया। प्रशिक्षण में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री श्री अभय कुमार जोशी, विकासखंड समन्वयक श्री नीलम पटेल, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री अनिल उईके, श्री परमानंद मर्सकोले, श्री चंद्रभान मार्को एवं सभी सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

“एग्री टोकन” प्रणाली से अब किसानों को मिलेगा बिना कतार के खाद समय बचाओ, काम बढ़ाओ, बिना कतार के खाद पाओ – मंडला प्रशासन की अभिनव पहल

Reva India News

अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 तक

Reva India News

माहिष्मति समर किड्स कैम्प-2 का समापन

Reva India News

Leave a Comment