Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय क्षेत्र में किया एसआईआर के कार्य का निरीक्षण

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र  297 और 317 में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय बीएलओ से उन्होंने गणना पत्रक वितरण और फॉर्म्‍स कलेक्शन की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत कलेक्शन कर बीएलओ ऐप में डिजिटलीकरण के निर्देश दिए।


स्थानीय बीएलओ से उन्होंने गणना पत्रक वितरण, जानकारी संकलन एवं बीएलओ ऐप के द्वारा जानकारी के डिजिटलीकरण के संबंध में चर्चा करते हुए कार्यगति तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित मतदाताओं के घर कम से कम तीन बार जाकर अधिकतम लोगों को ई.एफ. फॉर्म के माध्यम से मैप किया जाए। मैपिंग के दौरान किसी भी समस्या पर बीएलओ ऐप में कॉल बुक कर तुरंत समाधान प्राप्त करने की नागरिकों को जानकारी दी जाए। ई.एफ. भरते समय किसी भी दस्तावेज की प्रति नहीं ली जाए तथा ई.एफ. का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जाए। इसके अतिरिक्त एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1950, अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम तथा हेल्प डेस्क की जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। विजिट के दौरान मतदाताओं से चर्चा करते हुए उन्हें बीएलओ को जानकारी देने और एसआईआर के कार्य में सहयोगी बनने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम एवं बूथ के बीएलओ मौजूद

Related posts

श्रद्धा के पथ पर राहत की छांव कलेक्टर ने नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए किए मैट्रस वितरित

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम झिरिया में वृक्षारोपण किया

Reva India News

ग्राम अचली में श्रमदान से हुआ विशाल बोरी बंधान दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

Reva India News

Leave a Comment