Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बायोफ्लॉक इकाई रामनगर में मनाया गया विश्व मत्स्यिकी दिवस

विश्व मत्स्यिकी दिवस हर साल 21 नवम्बर को मनाया जाता है, उक्त परिप्रेक्ष्य में ग्राम रामनगर के प्रगतिशील मत्स्य कृषक श्री ब्रजेश कुमार ठाकुर के द्वारा स्थापित बॉयोफ्लाक इकाई में 21 नवम्बर 2025 को विश्व मत्स्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। विश्व मत्स्यिकी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन को बढ़ावा देना मछुआरों और मत्स्य पालन में जुड़े सदस्यों को उनके अधिकारों और आजीविका को मजबूत करना तथा जलीय परिस्थितिकी तंत्र को बचाना ताकि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे खतरों के प्रति जागरूकता पैदा करना साथ ही जलीय जीवन के भंडार को संरक्षित किया जाना यह दिन दुनियाभर में मछली पकड़ने के महत्व और जलीय संसाधन की स्थिरता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने का एक अवसर है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य, मत्स्य कृषक तथा प्रगतिशील मत्स्य कृषक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रगतिशील मत्स्य कृषक श्री ब्रजेश कुमार ठाकुर के द्वारा बॉयोफ्लाक की स्थापना कार्य पद्धति, मत्स्यबीज संचयन, मत्स्य फीडिंग एवं उत्पादन तथा आय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अवलोकन एवं प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। हितग्राहियों द्वारा अवलोकन पश्चात उक्त कार्य को सराहनीय कदम बताया। साथ ही विभाग के अधिकारियों द्वारा विश्व मत्स्यिकी दिवस के मनाने के पहलुओं पर विस्तार से मत्स्य कृषकों को जानकारी दी गई।


विश्व मत्स्यिकी दिवस के आयोजन में श्री ब्रजेश कुमार ठाकुर, श्री एल.एस. शैयाम सहायक संचालक मत्स्योद्योग मण्डला, श्री एच.के. भगत सहायक मत्स्य अधिकारी, श्री पी.आर. वैद्य मत्स्य निरीक्षक, श्री एस.के. भारद्वाज मत्स्य निरीक्षक, श्री एस.के. उइके मत्स्य निरीक्षक, श्री रामकृपाल नंदा अध्यक्ष नर्मदा मछुआ सहकारी समिति अहमदपुर, श्री प्रकाश नंदा सचिव युवा आदिवासी मछुआ सहकारी समिति अंजनिया, श्री चन्नूलाल नंदा अध्यक्ष ढीमर मछुआ सहकारी समिति नारा गंगौरा तथा अध्यक्ष नव ज्योति आदिवासी मछुआ सहकारी समिति जमुनियाटोला सदस्य एवं मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 28 मई 2023

Reva India News

अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत जनसहभागिता द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान

Reva India News

स्वच्छ सर्वेक्षण अंतर्गत नगरपालिका परिषद की आईईसी टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment