Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले के 9 ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा वित्तीय साक्षरता शिविर

                              रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मंडला से प्रायोजित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला के द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बैंक की योजनाओं से जोड़ना एवं जो लोग भविष्य के लिये पैसे नहीं बचा पाते उनको अटल पेंशन योजना से जोड़कर उनके आने वाले समय जब वे 60 वर्ष के हो जाएंगे और कमाने की स्थिति में नहीं होंगे तब अटल पेंशन की पेंशन योजना उनके बुढ़ापे का सहारा बने। इस योजना से जुड़कर उनको 1 हजार से 5 हजार रूपए तक की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। पति की पेंशन से पत्नी को भी लाभ दिया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी आरओ श्रीमती लक्ष्मी पटेल, श्री शिवप्रसाद नंदा, श्रीमती स्वाती सोनी, श्री कमलेश दुबे, श्री प्रवीण राय, जोन्सन जॉय, श्री सुनील मोंगरे, ब्लॉक काउंसलर श्री शिवप्रसाद नंदा, श्रीमती स्वाती सोनी, श्री सचिन चंद्रौल, श्री सुनील मोंगरे, श्री नरेश गायकवाल उपस्थित थे।         

          वित्तीय साक्षरता अभियान रीजनल ऑफिसर श्रीमती लक्ष्मी पटेल समर्पित गरीबी उन्मूलन अनुसंधान केंद्र ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप से जागरूकता कार्यक्रम’ की सराहना की और बताया कि महिलाएं अपने जरुरत के हिसाब से ही कर्ज लें और समय पर वापस करें | ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन मंडला जिले के समर्पित संस्था के ब्लॉक काउंसलर के द्वारा ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया।

Related posts

2 से 7 जुलाई तक होगा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया मेधावी विद्यार्थियों से संवाद

Reva India News

ग्राम टिकरिया में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत जल प्याऊ मंदिर का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment