Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष पिछडी जनजाति के लिए मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना

मंडला, 24 नवंबर 2025

म.प्र. शासन द्वारा विशेष पिछडी जनजातियों के आर्थिक विकास के लिए मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में मण्डला जिले की विशेष पिछडी जनजाति (बैगा) को सम्मिलित किया गया है।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.यू.एस.तिवारी ने बताया कि जिले को वर्ष 2025-26 में 50 प्रकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।  योजना में भारतीय नस्ल की 2 दुधारू भैंस या 2 गाय प्रदाय की जाती है। भैंस की इकाई लागत 250970 रूपए एवं गाय की इकाई लागत 190160 रूपए है। योजना में हितग्राही को इकाई लागत की केवल 10 प्रतिशत राशि रूपये जमा करना होता है। प्रथम किस्त में 1 दुधारू भैंस या 1 दुधारू गाय प्रदाय किया जाता है। छः माह पश्चात पुनः शेष 1 दुधारू भैंस या 1 दुधारू गाय प्रदाय किया जाता है। प्रदाय दुधारू पशु का 3 वर्ष का बीमा किया जाता है एवं 3 माह का पशु आहार भी दिया जाता है। यह योजना मण्डला जिले में केवल बैगा जनजाति के लिए हैं।  इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले की निकटतम पशु चिकित्सालय एवं कार्यालय उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मण्डला में सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम झिरिया में वृक्षारोपण किया

Reva India News

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ग्राम जहरमऊ के द्वारा मनाया गया क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन किया गया*

Reva India News

Leave a Comment