Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऑपरेशन मुस्कान के तहत नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल लिंगापौंड़ी में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 28 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में नर्मदा हायर सेकेंडरी स्कूल लिंगापौंड़ी में ऑपरेशन मुस्कान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष दिग्गोटिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं महिलाओं से जुड़े जघन्य अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा बच्चों की खोज, सुरक्षा उपाय तथा जागरूक रहने के लिए आवश्यक व्यवहारिक सुझाव भी दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदेश, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, महिला सहायता सेवाओं और साइबर सुरक्षा नियमों के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम का संचालन डीएसपी महिला सुरक्षा श्री सतीश कुमार चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती आरती धुर्वे, चौकी प्रभारी लिंगापौंड़ी, उपनिरीक्षक श्री सुदीप परमार, उनि श्रीमती पुष्पा इनवाती, हेड कॉन्स्टेबल श्रीमती नीतू मर्सकोले, कॉन्स्टेबल श्री इंद्र कुमार यादव, श्री प्रशांत चौबे द्वारा किया गया।

Related posts

पंचायत चुनावों के लिए 13 से प्राप्त किए जाएंगे नाम-निर्देशन पत्र जिले में 16 जिला पंचायत, 151 जनपद, 486 सरपंच तथा 7541 पंच पदों के लिए तीन चरणों में होगा मतदान  

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने अमझरमाल में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया

Reva India News

14 सितम्बर को ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment